फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU: बीएचयू में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट की ओपीडी, क्लीनिक का शेड्यूल जारी

Fri, 22 Dec 2023 10:49 AM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा तो है, लेकिन विशेष ओपीडी नहीं है। जरूरत पड़ने पर मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बीएचयू आईएमएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ओपीडी की शुरुआत होगी। शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इसके लिए जगह देखे जाने सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में तैयारी चल रही है।

बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा तो है, लेकिन विशेष ओपीडी नहीं है। जरूरत पड़ने पर मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। बीएचयू में यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी का कहना है कि विभाग में ट्रांसप्लांट क्लीनिक हर मंगलवार को चलाई जा रही है। अब इसके लिए विशेष ओपीडी शुरू होगी।

हर माह 30 से 40 मरीजों को होती है ट्रांसप्लांट की जरूरत

बीएचयू अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग और यूरोलॉजी विभाग में चलने वाली सामान्य ओपीडी में किडनी के मरीज आते हैं। इसमें कुछ मरीज गंभीर होते हैं, जिनके इलाज में ट्रांसप्लांट ही एक विकल्प होता है। नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. शिवेंद्र सिंह का कहना है कि औसतन महीने में 30 से 40 मरीज ऐसे होते हैं, जिनके लिए किडनी ट्रांसप्लांट करवाना बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन

 

यूरोलॉजी विभाग में ट्रांसप्लांट क्लीनिक चल रही है, अब इसके लिए विशेष ओपीडी भी चलाने की दिशा में तैयारी चल रही है। इसके लिए यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों से बातचीत कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

 

आईएमएस बीएचयू निदेशक शुक्रवार को देखेंगे मरीज

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार भी बीएचयू अस्पताल में मरीज देखेंगे। यूरोलॉजी विभाग की ओर से नए सिरे से ओपीडी और सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें निदेशक शुक्रवार दोपहर 12 से 3 बजे तक फीमेल यूरोलॉजी क्लीनिक में मरीजों को देखेंगे। उनके साथ डॉ. ललित कुमार भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें