फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई खोजों की तैयारी: आईएमएस और आईआईटी बीएचयू बीमारियों पर मिलकर करेंगे काम, 10 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 19 Nov 2026 03:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पहली बार स्वास्थ्य मेले में आईआईटी के 10 स्टॉल लगे। दो दिवसीय मेले के पहले दिन 7000 लोगों ने जांच कराई। लीच थेरेपी, लकवा सहित कई बीमारियों के उपचार का डेमो दिखाया गया। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञ विभिन्न बीमारियों के इलाज को लेकर संयुक्त रूप से रिसर्च करेंगे। इसके लिए चैलेंज ग्रांट के तहत 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आईआईटी की ओर से तकनीक का प्रयोग करते हुए स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में काम किया जाएगा। इस पहल से नई-नई बीमारियों के पता लगाने के साथ ही जांच आदि में भी सहूलियत होगी। केएन उडुप्पा सभागार में दो दिवसीय हेल्थ मेले के उद्घाटन समारोह में इसकी जानकारी आईआईटी बीएचयू के डीन रिसर्च प्रो. राजेश कुमार ने दी। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के 2000 से ज्यादा स्कूली छात्र भी मेले में पहुंचे और स्टालों को देखा।

विज्ञापन


हेल्थ मेले के पहले दिन 7000 लोगों ने खून से जुड़ी जांच के साथ ही बीएमआई, लंबाई, दांत, आंख, कान, नाक आदि से जुड़ी समस्याओं को बताया। इस पर मेले में लगे स्टॉल पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच की। सबसे अधिक भीड़ खून जांच और लंबाई, बॉडी मास की जांच करने वाले स्टॉल पर दिखी। 

Trending Videos

मेले में जोंक की सहायता से लीच थेरेपी करने के साथ ही लकवा, किडनी, हृदय, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों के उपचार पर आधारित डेमो भी दिखाया गया। साथ ही स्त्री रोग, पैथोलॉजी में जांच, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से बीमारियों के जांच, इलाज के बारे में भी बताया गया। आईआईटी बीएचयू के डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी एवं आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा के मार्गदर्शन में आईआईटी (बीएचयू) और आईएमएस (बीएचयू) साझा अनुसंधान इस समय कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष चैलेंज ग्रांट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस दौरान आईएमएस के डीन प्रो. संजय गुप्ता, स्वास्थ्य मेला संयोजक प्रो. विजयनाथ मिश्र, कार्यक्रम के संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी, सह संयोजक प्रो. बीराम, प्रो. एसके भारतीय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नकली पनीर की जांच करने का दिखाया प्रैक्टिकल
मेले में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के स्टॉल पर दूध से नकली पनीर बनाने वालों की जालसाजी पकड़ने के लिए प्रैक्टिकल बताया गया। इसमें दो बॉटल में दूध लिया गया। इसमें दोनों में आयोडीन के माध्यम से जांच की गई तो पता चला कि एक बॉटल में स्टार्च की मात्रा पाई गई और उसका रंग बदल गया। दूसरे का नहीं बदला। इस तरह बताया गया कि नकली पनीर की जांच आसानी से की जा सकती है। इसी स्टॉल पर सब्जियों की गुणवत्ता की जांच भी की गई।

सरल हिंदी, गैर तकनीकी भाषा में डॉक्टर दें स्वास्थ्य जानकारियां: कुलपति
स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने स्टालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कुलपति ने न्यूरोलॉजी विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी जांच भी करवाई। साथ ही आमजन के हितों के लिए इस तरह के कदम को उपयोगी बताया। 

कुलपति ने डॉक्टरों से कहा कि लोगों को स्वास्थ्य जानकारियां सरल हिंदी एवं गैर-तकनीकी भाषा में दी जानी चाहिए। बीमारियों के बारे में बताते समय सर्वप्रथम लक्षण, बचाव और उपचार पर ध्यान दिया जाए। 

चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं तकनीकी की सहायता से विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। स्वास्थ्य मेले के बारे में आम जन को विस्तृत जानकारी क्यू आर कोड के माध्यम से भी देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें