फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानों पर दिखा खराब मौसम का असर, पांच घंटे विलंब से वाराणसी पहुंचे

Sat, 30 Nov 2019 10:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली के खराब मौसम शनिवार को असर रहा जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट से वाराणसी आने वाली कई विमान 4 से 5 घंटे विलंबित रहीं। विमानों के आवागमन में देरी होने से जहां एक ओर यात्रियों को परेशान होना पड़ा वहीं दूसरी ओर यात्रियों के परिजनों को भी विलंब के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं शाम के समय दिल्ली से वाराणसी के मध्य संचालित होने वाला इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान निरस्त कर दिया। बताते चलें कि दिल्ली से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 631 दोपहर 12:10 बजे की जगह सायं काल 6:25 बजे आया। वही विमान वाराणसी से खजुराहो जाता है और खजुराहो से यूके 622 बनकर वाराणसी आता है।

दिल्ली से लेट से संचालित होने के कारण वाराणसी और खजुराहो के रूट पर विलंबित रहा। इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई 2025  सुबह 7:40 के बजाय दोपहर 11:10 बजे आया। इसी तरह अहमदाबाद से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 971 दोपहर 11:00 बजे की जगह 1:33 बजे आया। वाराणसी से दिल्ली जाने वाला 6ई991 और दिल्ली से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 6097 को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Flight - फोटो : पेक्सेल्स

वाराणसी-जयपुर स्पाइसजेट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को वाराणसी से जयपुर जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।  हालांकि जानकारी के अनुसार यात्रियों को दिल्ली जाने वाली विमान से जयपुर भेजा जाएगा। विमान में यात्री सवार हो गए थे और विमान को पायलट ने जैसे ही स्टार्ट किया उसको विमान में खराबी की जानकारी हो गई।

पायलट ने तत्काल इसकी सूचना एटीसी को देते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया। विमान को देर तक ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। विमान में कुल 52 यात्री सवार थे। हालांकि जानकारी के अनुसार यात्रियों को वाया दिल्ली के विमान से भेजा जाएगा। इस संदर्भ में जब स्पाइसजेट के स्थानीय मैनेजर को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें