चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल अगले दो से तीन दिनों में चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। इसमें नामांकन, नाम वापसी और मतदान से संबंधित तिथियां निर्धारित की जाएंगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।
जनरल बॉडी मीटिंग में मौजूदा पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं, शाखा सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने आईएमए की सात मंजिला इमारत के निर्माण और रक्त बैंक के विस्तार समेत अन्य गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. भानुशंकर पांडेय, डॉ. शालिनी टंडन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी और डॉ. एसपी सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।