रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहला कार्यक्रम आईएमए की ओर से कराया जाएगा। यहां 23 जुलाई को शाम छह बजे से वार्षिक अवार्ड नाइट्स का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुद्राक्ष में पहले आयोजन को लेकर पदाधिकारी और सदस्य बहुत उत्साहित हैं।
आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को शाम छह बजे से होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक राय मौजूद रहेंगे। समारोह में कोविड अवार्ड, क्विज अवार्ड, स्टाफ अवार्ड समेत 125 लोगों को अलग-अलग अवार्ड दिए जाएंगे।