फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : ट्रक चालकों से अवैध वसूली में चार सिपाही निलंबित, एक दरोगा और 10 सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 21 Jun 2019 05:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जहां बीते दो दिनों से पुलिस के अच्छे कामों की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं शुक्रवार को ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले में डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। 

विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नो एंट्री के दौरान सिपाहियों की मिलीभगत शहर में भारी मालवाहक प्रवेश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सादे कपड़े में पुलिस की चार टीम गठित कर जिले भर में छापेमारी कराई गई।

छापेमारी में सामने आया कि मोहनसराय तिराहे पर सिपाही मुकेश द्विवेदी व अशोक राय और बाबतपुर तिराहा पर सिपाही जितेंद्र कुमार सरोज व विपिन कुमार यादव अपने आदमियों से ट्रकों से पैसा लेकर उन्हें नो एंट्री में भेज रहे थे।
विज्ञापन


चारों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में बाबतपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार कोरी सहित 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को कहा गया है कि सादे कपड़ों में एक-एक प्राइवेट टीम गठित कर रोजाना रात में चेकिंग कराएं। जो भी पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते या कराते पाया जाएगा, उसे निलंबित करने में देर नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें