फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : कई वर्षों से अवैध रिफिलिंग का चल रहा था कार्य, खाद्य विभाग का छापा, मची अफरा-तफरी

Thu, 06 Mar 2025 02:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अवैध रिफिलिंग का कार्य चल रहा था और अचानक खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जैसे ही टीम पहुंची वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागे। टीम ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों सिलेंडर सीज किया।

 
विज्ञापन
अवैध सिलिंडर पकड़े गए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा विहार कॉलोनी में बसंत यादव तथा मनोज मौर्य के मकान में कई वर्षों से अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था, जो आज सुबह मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी भानु प्रताप सिंह व क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी सुषमा पांडेय तथा पूर्ति निरीक्षक राघवन त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन


इनके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और रिफिलिंग करने वाले सभी लोग कमरे का ताला बंद कर फरार हो गए, खाद्य विभाग के अधिकारी बंद कमरों के ताला को तुड़वाते हुए उसमें से सैकड़ो सिलेंडर के साथ 7 छोटू सिलेंडर, चार तोल मशीन, तीन बांसुरी, को बरामद कर सीज किया।

क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया की मकान मालिक ने बताया कि हमारे यहां चार हाकर रहते हैं, जो ताला बंद कर फरार थे, पुलिस बल को बुलाकर ताला को तोड़कर भारी मात्रा में कुछ खाली कुछ भरे हुए सिलेंडर बरामद किया गया, वहीं चारों लोगो के ऊपर 3/7 के अंतर्गत जो कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमरे से तीन का आईडी बरामद हुआ जिस पर नाम विभिन्न था, पोषण पासवान, लक्ष्मण कुमार, रामकुमार,आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें