फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुलिस की सुरक्षा में होती थी अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त, ऐसे चल रहा था धंधा

Mon, 04 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अगर कोई कहे कि पुलिस की सुरक्षा में अवैध असलहों को खरीदा व बेचा जाता है तो भरोसा नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। बिहार से लेकर वाराणसी तक एक गिरोह पुलिस सुरक्षा में अवैध असलहे की खरीद-फरोख्त करता था।
विज्ञापन


दो दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कल्लू और बीरू ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया। दोनों ने बताया कि बिहार के भभुआ मोहम्मद आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू की हत्या में वांछित मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस पुलिस की सुरक्षा में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करता था।

इसके अलावा कल्लू और बीरू ने प्रिंस और गिरोह के सरगना पक्की बाजार निवासी सादिक के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दी है। जिसके बाद सादिक और प्रिंस की तलाश में क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें इलाहाबाद, भदोही और भभुआ रवाना की गई हैं। साथ ही, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नौ अगस्त 2017 की रात प्रिंस के घर में ठहरे पिंकू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रिंस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया लेकिन तफ्तीश में उसका आरोप गलत साबित हुआ। 
विज्ञापन

इस कारण नहीं होता था शक

demo pic
इसके बाद प्रिंस ने खुद की सुरक्षा का हवाला देकर अपने घर पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात करा लिया। कल्लू और बीरू ने पुलिस को बताया कि वो जहां भी जाता था सिपाही उसके साथ साये की तरह रहते थे।

सुरक्षा में लगे सिपाहियों को खाने-पीने में उलझा कर सादिक और उसके गुर्गे नईबस्ती हुकुलगंज निवासी जावेद सहित अन्य की मदद से प्रिंस असलहों की खरीद-बिक्री का काम करता था।

यह सिलसिला लंबे समय तक आसानी से चलता रहा। प्रिंस के साथ पुलिस मौजूद होने के कारण कभी किसी को उस पर शक भी नहीं होता था और उससे पूछताछ भी नहीं होती थी कि वो क्या लेकर आ-जा रहा है।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि प्रिंस के घर में हत्या हुई थी और सब कुछ स्पष्ट नहीं था। इस वजह से उसके घर पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई थी और आवाजाही लगी रहती थी। सब कुछ स्पष्ट होने के बाद वो वांछित है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें