फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज से अवैध शराब का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार, सात आरोपी फरार

Sun, 17 Dec 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रौराचवर स्थित धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज में उतारी जा रही थी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर एसटीएफ एवं बलिया कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से लाई गई 1100 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब जिले के इंटर कॉलेज से जब्त किया। यह कार्रवाई शनिवार की देर रातकी।  रौराचवर स्थित धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज में शराब को स्टोर किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि सात भागने में सफल रहे।  पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, रेवती इलाके के विशुनपुरा ग्राम सभा स्थित एक फार्म हाउस से भी 316 पेटी से अधिक शराब बरामद की गईं।

पुलिस और एसटीएफ ने शनिवार रात कॉलेज परिसर में ट्रक व डीसीएम से शराब उतारते समय रसड़ा निवासी सुरेश यादव और कानपुर देहात के अमेलिया निवासी सर्वेंद्र सिंह को धर दबोचा। जबकि सात भाग गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि बताया कि यहां से दूसरे जिलों और बिहार में शराब की सप्लाई होती है। सीओ रसड़ा अवधेश कुमार ने बताया कि इंटर कॉलेज में शराब पकड़ी गई है। इसमें प्रबंधक की संलिप्तता बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें