फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असि के पुनर्जीवन के लिए तलहटी में बने अवैध निर्माणों पर चला 'हथौड़ा'

Thu, 18 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने तोड़े अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच चुकी असि को जीवन मिलने की उम्मीदें बलवती होने लगी हैं। बुधवार को नगर निगम प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने नदी की तलहटी में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई से नदी किनारे निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। सहोदर बीर पुलिया से रवींद्रपुरी के बीच करीब 400 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया।
नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम जोनल अधिकारी अतुल यादव की अगुवाई में दोपहर बाद सहोदर बीर पुलिया पहुंच गई।

सोमवार को तलहटी में बने पांच भवनों और छोटे निर्माणों पर पैमाईश के बाद लाल निशान लगाए गए थे। निर्माण को स्वयं हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मंगलवार को दी गई थी। अपने से निर्माण नहीं हटाने पर बुधवार को टीम ने पांच में से चार भवनों को ढहा दिया।

कच्चे और छोटे पक्के निर्माण को भी हटाया गया। रवींद्रपुरी पुलिया के पास बने पक्के प्लेटफार्म को जमींदोज कर दिया गया। एक मकान में गरीब और बेसहारा महिलाएं रहती हैं। उनके पास कोई ठांव नहीं था। इस पर उसे नहीं ढहाया गया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि उन महिलाओं को शहरी कांशीराम आवास योजना में कमरा आवंटित किया जाएगा। नगर आयुक्त को उनकी समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। नमामि गंगे के तहत नदी के दोनों किनारों पर पाथवे का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी ने बताया कि रवींद्रपुरी पुलिया से आगे भी अभियान चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें