फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेलोशिप के लिए निदेशक कार्यालय का घेराव

Fri, 13 Feb 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
c सुबह साढ़े दस बजे करीब सौ की संख्या में शोध छात्र निदेशक कार्यालय पहुंचे। और फेलोशिप वृद्धि लागू करने की मांग करते हुए संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल के दो दिन के अंदर फैसला लिए जाने के आश्वासन के बाद छात्र वापस लौट गए।
विज्ञापन

    
निदेशक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे छात्रों का कहना था कि अन्य तकनीकी संस्थानों में मंत्रालय के निर्देश का पालन करते हुए शोध छात्रों की फेलोशिप बढ़ा दी गई है, लेकिन आईआईटी बीएचयू में इसका क्रियान्वयन नहीं किया गया है। इस संबंध में शोध छात्रों ने 31 जनवरी को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को ज्ञापन सौंपने का प्रयास भी किया था लेकिन निदेशक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर ऐसा करने से रोक दिया था।
बता दें कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बीते साल अक्तूबर में शोध छात्रों की फेलोशिप में करीब 35-40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अक्तूबर 2014 से ही उसे प्रभावी करने का निर्देश भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें