फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आईआईटी कनेक्ट’ के जरिये जुड़ेंगे छात्र

Mon, 22 Aug 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के छात्र खास तौर से नवप्रवेशी विद्यार्थी ‘आईआईटी कनेक्ट’ से जुड़कर संस्थान की गरिमा से परिचित होंगे। इसके जरिये संस्थान के इतिहास से लेकर उसके विकास और उसकी उपलब्धियों से जुड़ने का मौका आईआईटी बीएचयू ने उन्हें दिया है। वर्तमान सत्र से ही आईआईटी बीएचयू ने ‘आईआईटी कनेक्ट’ नाम से प्रिंट व ऑनलाइन न्यूजलेटर जारी किया है। इसके पहले अंक का विमोचन भी हो चुका है।
विज्ञापन


‘आईआईटी कनेक्ट’ में छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के अलावा संस्थान के दीक्षांत समारोह, विशिष्ट पुरातन छात्र और अब वे कहां किन पदों पर हैं, इसकी पूरी जानकारी है। इसके अलावा बीएचयू के शताब्दी वर्ष पर संस्थान द्वारा शुरू किए शताब्दी प्रोजेक्ट्स से भी छात्र रूबरू हो रहे हैं। हाल ही में संस्थान में स्थापित डिजाइन एंड इनोवेशन हब, इंजीनियरिंग इंटरप्रेन्योर्स, ग्रीन सेल का भी पूरा विवरण है।

इसमें अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को खास स्थान दिया गया है। संस्थान में होने वाले कार्यक्रम जैसे टेक्नेक्स, काशीयात्रा, स्पर्धा समेत विभागीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का भी पूरा लेखा-जोखा इसमें समाहित होगा। खास ये कि इसका संचालन, संपादन व डिजाइनिंग आईआईटी बीएचयू के ही छात्र कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें