ट्रांसपोर्ट नगर योजना की डिजाइन आईआईटी बीएचयू तैयार करेगा। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यहां बनने वाली त्रिकोणीय हरित पट्टी के रूप में ग्रीन बेल्ट एरिया विकसित किया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर योजना के बेहतर डिजाइन के लिए वीडीए आईआईटी बीएचयू की मदद लेगा। इसके लिए वीडीए और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने यहां का निरीक्षण किया। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि रेन वाटर को एकत्र करने के लिए रिजर्व तालाब का निर्माण कराया जाए। इसकी डिजाइन वीडीए ने आईआईटी बीएचयू से मांगी है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने बताया कि यहां बनने वाली त्रिकोणीय हरित पट्टी के रूप में ग्रीन बेल्ट एरिया विकसित किया जाएगा। इसमें प्लाटों के पीछे एल्युमिनियम टैंक बनवाए जाएंगे। इसके अलावा ओवरहेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा।
हरित पट्टी के लिए रेन वाटर स्टोर किया जाएगा। इसके लिए रिजर्व तालाब बनाया जाएगा। इसमें बारिश का पानी का तालाब में एकत्रित होगा। इससे यहां का वाटर लेवल रिचार्ज होगा। वीडीए ने इसके लिए आईआईटी बीएचयू से डिजाइन मांगी है। जिससे कि स्थल पर निर्माण कार्य में गति लाई जा सके।
विज्ञापन
इस योजना के प्रवेश द्वार के समीप रोड वाइंडिंग एरिया में लैंडस्कैपिंग एवं ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए डेवलपर्स को जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां लैंडस्कैपिंग भी कराई जाएगी।