फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी में छह अक्तूबर से संस्कृत के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स, 10 महीने का कोर्स, 1500 में दाखिला

Fri, 26 Sep 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इंडियन नॉलेज सिस्टम और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से ये दोनों कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन कोर्स के सर्टिफिकेट डिग्री दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में संस्कृत अध्ययन केंद्र के तहत संस्कृत के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा दो कोर्स चलाए जाएंगे। इनकी अवधि 10 महीने की होगी। संस्कृत भाषा में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स छह अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। सप्ताह भर में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को एबीएलटी हॉल में शाम को 6 से 7 बजे इसकी कक्षाएं चलेंगी। कोर्स की फीस 1500 रुपये होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस, परीक्षा फीस और पांच किताबों की कीमत शामिल है। 

विज्ञापन


सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर तय की गई है। आईआईटी बीएचयू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इंडियन नॉलेज सिस्टम और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से ये दोनों कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन कोर्स के सर्टिफिकेट डिग्री दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से दिए जाएंगे। इस कोर्स में पंजीकरण कराने के लिए आईआईटी बीएचयू की ओर से क्यूआर कोड वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें; आरटीआई में खुलासा: बीएचयू में एंड-सेमेस्टर के आधार पर मिले सेशनल के मार्क्स, न परीक्षा हुई, न पेपर बना

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत का पूर्व ज्ञान जरूरी नहीं 

  • इस कोर्स को करने के लिए संस्कृत भाषा के पूर्व ज्ञान की जरूरत नहीं है। 
  • सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम हाईस्कूल स्तर की डिग्री होनी चाहिए। 
  • सर्टिफिकेट कोर्स वाले ही डिप्लोमा कोर्स के लिए योग्य हैं। 

आर्य महिला कॉलेज के समेत यूपी में 14 केंद्र
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों पर संस्कृत अध्ययन केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर कई कोर्स चलाए जाएंगे। बनारस में आईआईटी बीएचयू के अलावा आर्य महिला पीजी कॉलेज और आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय को संस्कृत अध्ययन केंद्र का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा तकनीकी संस्थानों में आईआईटी कानपुर, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद और मेडिकल संस्थान मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रमुख हैं। देशभर में कुल 161 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें