आईआईटी बीएचयू उन युवाओं के लिए सौगात लेकर आया है। जो शिक्षित होकर भी रोजगार की तलाश में हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से खोले जाने वाले अंग्रेजी माध्यम के पांच हजार स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है।
ऐसे अभ्यर्थी जिनको अंग्रेजी में बातचीत करने आदि में कठिनाई होती है, उन्हें आईआईटी बीएचयू में एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी की ओर से स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया की ओर से इसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी।
आईआईटी की ओर से यह कदम एनसीईआरटी के उस सर्वे रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें यह सामने आया था कि बीएड करने के बाद भी अधिकतर शिक्षक अंग्रेजी पढ़ाने से कतराते हैं।