फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Breaking: आईआईटी बीएचयू के छात्रों के नहाते हुए मिले वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन जब्त

Wed, 09 Jul 2025 12:06 AM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के हॉस्टल की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल के कमरों के बाथरूम में फोन लगाए फिर वीडियो रिकॉर्ड किए गए। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के एक छात्र के मोबाइल फोन में छात्रों के नहाने के वीडियो मिले हैं। आईआईटी प्रशासन ने आरोपी छात्र को पकड़ा और उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इस वारदात से नाराज आईआईटी के छात्र मंगलवार की देर रात लंका थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लंका थाने की पुलिस को तहरीर भी दी है। आईआईटी प्रशासन से लिखित शिकायत भी की गई है। आईआईटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। छात्रों के मुताबिक आरोपी ने बाथरूम में फोन लगाए और नहाने के वीडियो रिकॉर्ड किए।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में मंगलवार को इस मामले में बहस चल रही थी। एक छात्र ने लिखा कि पीसी रे हॉस्टल में एक छात्र के मोबाइल फोन में लड़कों के नहाने के वीडियो मिले हैं। ये सारे वीडियो हॉस्टल के आठवें, नौवें और 10वें तल के कमरों के बाथरूम में कैमरे लगाकर रिकॉर्ड किए गए।

इन वीडियो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया या नहीं, ये अभी जांच का विषय है लेकिन आईआईटी प्रशासन की ओर से आरोपी का मोबाइल फोन और सारे वीडियो जब्त कर लिए गए हैं। बाकी के अपडेट दिए जाएंगे। आईआईटी प्रशासन से जो लिखित शिकायत की गई है उसमें 15 वीडियो मिलने का जिक्र है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: खेलते हुए लापता हुई मासूम, ड्रोन से की गई तलाश; 20 घंटे बाद तालाब में मिली लाश, मचा हड़कंप

इस मामले के बाहर आते ही आईआईटी बीएचयू कैंपस में हलचल मच गई। लड़कों में वीडियो वायरल होने का भय बैठ गया। इसकी जानकारी मिलते ही आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम हॉस्टल के बाहर पहुंच गई। आरोपी छात्र की पहचान भी की गई।

इसकी सूचना मिलते ही छात्र अधिष्ठाता ने मंगलवार की शाम स्टूडेंट डिसीप्लनेरी एंड पनिशमेंट कमेटी की आपातकाल बैठक बुलाई। जिमखाना के कमेटी रूम में शाम 6.45 बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्यों, हेड या उनके नॉमिनी, चीफ प्रॉक्टर या उनके प्रतिनिधि, एडमिन वार्डेन को भी ईमेल भेजकर बैठक में बुलाई गई। इस बैठक का एजेंडा पीसी रे हॉस्टल में एक छात्र द्वारा सुरक्षा और निजता का हनन करने का मामला शामिल रहा।
विज्ञापन

11 मंजिल के पीसी रे हॉस्टल में 577 कमरे

आईआईटी बीएचयू में 11 मंजिल के पीसी रे हॉस्टल में 577 कमरे हैं। इसमें छात्रों की पढ़ाई से लेकर खेल तक की सुविधाएं हैं। मॉल की तरह से कई अत्याधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराईं गईं हैं। यहां पर छात्र और छात्राओं के लिए जो सुविधाएं हैं, वह पूरे कैंपस में कहीं नहीं।



क्या बोले अधिकारी

लड़कों ने कुछ हरकतें की हैं। लेकिन पूरा मामला अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। -प्रो. संजय सिंह, चीफ प्रॉक्टर, आईआईटी बीएचयू

तहरीर मिली है। बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार वर्मा, थाना प्रभारी, लंका  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें