पूर्वी यूपी मेंं आय को करेगा 3 गुना
आईआईटी बीएचयू की ओर से स्पष्ट किया गया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की आय को तीन गुना करने के लक्ष्य के साथ ये कार्यक्रम शुरू किया गया। पूर्वांचल इलाका आधुनिक कृषि तकनीक, मूल्य संवर्धन और कृषि-व्यवसाय के अवसरों में बाकी हिस्से से पीछे है। साथ ही वोकल फॉर लोकल नीति को भी आगे बढ़ाएगा।
बीएचयू के कर्मचारियों को मिलेंगे तीन कैटेगरी के सम्मान
बीएचयू गणतंत्र दिवस पर अपनी तीन कैटेगरी के बेहतर कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। ग्रुप बी और सी में टेक्निकल, मिनिस्ट्रियल और मंत्रालय और सेक्रेटेरियट सम्मान दिया जाएगा। वहीं, ग्रुप डी में एक टेक्निकल और मिनिस्ट्रियल सम्मान मिलेगा। सात जनवरी तक अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को इंट्री भेजनी होगी। छात्रा अधिष्ठाता की ओर से सम्मान के लिए एक पूरा प्रपत्र भी अपलोड किया गया है।