हर लड़की चाहती है कि वह एक आदर्श बहू बने, मगर कैसे ? इस सवाल का जवाब अब आईआईटी बीएचयू में मिलेगा। यहां महिलाओं को आदर्श बहू बनाने के लिए एक कोर्स के तहत ट्रेनिंग दिया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bride
महिलाओं और युवतियों को इसका प्रशिक्षण आईआईटी बीएचयू का स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया देगा। यंग स्किल्ड इंडिया ने तीन महीने का एक ऐसा कोर्स मॉड्यूल तैयार किया है, जिससे न सिर्फ युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उनका सामाजीकरण भी होगा। इस प्रशिक्षण की शुरू आत तीन सितंबर से हो रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
‘डॉटर्स प्राइड : बेटी मेरा अभियान’ नामक इस कोर्स में युवतियों, महिलाओं को सेल्फ कांफिडेंस, इंटरपर्सनल स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, स्ट्रेस हैंडलिंग, मैरिज स्किल के साथ कंप्यूटर व फैशन स्किल सिखाया जाएगा।
4 of 5
Bride
स्टार्ट अप के सीईओ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यह अपने आप में एक अनूठी पहल है, जो समाज के लिए नजीर बन सकती है। इस कोर्स में प्रोफेशनल स्किल ट्रेनर, फैशन डिजाइनर व काउंसलर की अहम भूमिका रहेगी।
तीन सितंबर से यह कोर्स वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन में शुरू किया जा रहा है। अप्रवासी भारतीय के सम्मलेन के समय बनारस से इस तरह की पहल, सबके लिए उत्सुकता और गर्व का विषय रहेगा, जिसकी तैयारी अभी से हो रही है। इस बारे में विस्तृत जानकारी हेल्पलाइन नंबर 8009321506 पर भी ली जा सकती है।