यूपी के चंदौली जिले में रविवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर लतीफशाह पर्यटक स्थल से लौटते समय लेफ्ट कर्मनाशा नहर में स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नहर में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई। पानी में डूब रहे एक शिक्षिका और छात्राओं को आस पास के युवकों ने बचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
कंदवां थाना के चिरईगांव में स्थित लालमनी देवी जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश सिंह दो मैजिक वाहन से विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं और अपने परिवारीजनों सहित 33 लोगों को लेकर राजदरी, देवदरी तथा लतीफशाह पर्यटक स्थल पर घूमने गए थे। घूमने के बाद पूरी टीम चकिया-चंदौली मार्ग से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
नगर के नई बस्ती मुहल्ले में आगे चल रहे एक मैजिक वाहन चालक संजय की लापरवाही से अनियंत्रित होकर नई बस्ती के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पलट कर पानी में चली गई। इससे मैजिक में सवार कुछ छात्राएं नहर में जा गिरी तथा कुछ मैजिक के साथ पानी में डूब गई।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
छात्राओं की चींख-पुकार सुनकर नहर के पुल पर बैठे तथा आस-पास खेतों में काम कर रहे युवकों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबी छात्राओं और शिक्षिकाओं को पानी से निकाला। मैजिक को भी रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला। दुर्घटना में दो छात्राओं मुस्कान (7) और साक्षी (20) की हालत गंभीर देखकर अचेतावस्था में युवकों ने बाइक की मदद से जिला संयुक्त अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
5 of 6
chandauli
- फोटो : amar ujala
यहां रास्ते में ही दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। मृतक मुस्कान कंदवा थाना के चिरई गांव निवासी प्रभात सिंह की पुत्री है। वह आजाद शिक्षण संस्था चिरईगांव में दूसरी कक्षा की छात्रा। इसी तरह साक्षी चिरईगांव के ही स्कूल के प्रबंधक जय प्रकाश सिंह की पुत्री थी जो मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
हादसे में घायल खुशी (7), किरन (17), तनू (13), पिंकी (14), नेहा (17), रिशु (15), नेहा प्रजापति (13), शिक्षिका प्रिया पांडेय (26) को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मैजिक के ड्राईवर संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।