फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी-बीएचयू: 5जी-6जी से क्वांटम तकनीक तक होगा शोध, सी-डॉट से समझौता; तकनीकी चुनौतियों पर होगा काम

Sun, 25 Oct 2026 10:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी-बीएचयू और सी-डॉट के बीच तकनीकी शोध को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत 5जी, 6जी और क्वांटम तकनीक जैसे उन्नत क्षेत्रों में शोध किया जाएगा। इससे शोधकर्ताओं और छात्रों को वास्तविक तकनीकी चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। समझौते से दूरसंचार और नई तकनीकों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में स्वदेशी दूरसंचार तकनीक के विकास को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी बीएचयू को सी-डॉट का छठा उत्कृष्टता केंद्र मिला है। इस केंद्र में 5जी, 6जी, वायरलेस संचार, क्वांटम तकनीक, साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संचार प्रणालियों पर शोध किया जाएगा। इसके लिए दोनों ही संस्थानों के बीच एमओयू हुआ है। शनिवार को सी-डॉट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पंकज कुमार दलेला और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 

विज्ञापन


दूरसंचार विभाग के अधीन काम करने वाले दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र सी-डॉट ने आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर यह उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया है। इसका उद्देश्य सी-डॉट की स्वदेशी दूरसंचार तकनीक संबंधी विशेषज्ञता और आईआईटी बीएचयू की शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता को एक साथ लाकर देश के दूरसंचार नवाचार को मजबूत करना है। 

Trending Videos

इस केंद्र के माध्यम से शैक्षणिक शोध और दूरसंचार क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के बीच की दूरी कम करने पर जोर दिया जाएगा। सी-डॉट और आईआईटी-बीएचयू के शोधकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में शोध करेंगे। इससे नई तकनीकों के विकास के साथ दूरसंचार क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

देश में छह उत्कृष्टता केंद्र : आईआईटी-बीएचयू में केंद्र की स्थापना के साथ सी-डॉट के उत्कृष्टता केंद्रों का राष्ट्रीय नेटवर्क छह संस्थानों तक पहुंच गया है। इससे पहले आईआईटी कानपुर, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी हैदराबाद और भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू के साथ ये केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

भविष्य की तकनीकी क्षमताओं में निवेश है केंद्र
उत्कृष्टता केंद्र में वायरलेस संचार, क्वांटम तकनीक, साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संचार प्रणालियों को प्रमुख शोध क्षेत्र बनाया गया है। सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि यह केंद्र केवल शोध का मंच नहीं, बल्कि भारत की भविष्य की तकनीकी क्षमताओं में निवेश है। संचार की अगली पीढ़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, उन्नत वायरलेस प्रणालियों और बुद्धिमान नेटवर्क से आकार लेगी।

सी-डॉट और आईआईटी बीएचयू मिलकर इन क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीकों के विकास को गति देंगे। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि सी-डॉट के साथ सहयोग से शैक्षणिक शोध को प्रभावी तकनीकी समाधानों में बदलने का मजबूत मंच मिलेगा। विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्नत संचार तकनीकों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें