फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU Placement: 1000 स्टूडेंट्स बने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, इन कंपनियों ने दी नौकरियां

Mon, 10 Mar 2025 03:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

IIT BHU Placement 2025 : आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में 1000 स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर बने। आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट के पांच मार्च तक के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। 1922 ऑफर में से 55 प्रतिशत आईआईटीयंस को सॉप्टवेयर इंडस्ट्री में मौका मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में इस साल कुल 1922 ऑफर में से 55 फीसदी आईआईटीयंस का प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर्स के तौर पर हुआ है। बीते पांच मार्च तक के जारी प्लेसमेंट के आंकड़ों के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री ने करीब 1000 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर किया है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में सबसे ज्यादा माइक्रोसॉफ्ट ने 33, सिस्को ने 24, डीई शॉ ने 9 और सीबी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने छह ऑफर दिए।

विज्ञापन


इसके बाद कोर सेक्टर, मशीन लर्निंग-एआई, एनालिटिक्स, प्रॉड-बिजनेस की कंपनियों का प्लेसमेंट में स्थान रहा। वहीं, 54 आईआईटीयंस को नौकरी ऑफर कर जेडएस ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में नंबर वन पर रही। रिलायंस ने 26 और गूगल ने 23 जॉब ऑफर किए।

मशीन लर्निंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 16 नौकरियां जेपीएमएसी ने दी। इसके अलावा ऊबर ने सात, गोल्डमैन शैक्स और सीबी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने छह-छह ऑफर दिए। बजाज ने पांच, स्क्वायर पॉइंट ने चार, पीस स्टॉक और रूबरिक ने दो-दो ऑफर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

1922 ऑफर में से मुख्य प्लेसमेंट में 1209 नौकरी, पीपीओ प्री-प्लेसमेंट ऑफर 263 और 450 इंटर्नशिप मिले। पिछली बार करीब 1300 छात्रों को नौकरी मिली थी। इस बार अधिकतम पैकेज 2.2 करोड़ का रहा।

वहीं, इंटर्नशिप का सबसे बड़ा पैकेज पांच लाख रुपये का रहा। मास्टरकार्ड, इनविडिया, मेशो, पिरामल ग्रुप, अमेजॉन, वेल्स फार्गो, मैकिंसे एंड कंपनी, फ्लिपकार्ट, ग्रो, डच बैंक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कंपनियों ने भी कई छात्रों को ऑफर दिए हैं।

डाटाब्रिक्स ने दिया था सबसे बड़ा ऑफर
इस प्लेसमेंट में मैथमेटिक्स के छात्र को सबसे ज्यादा 2.20 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था। एआई सेक्टर की कंपनी डाटाब्रिक्स ने ये ऑफर दिया था। आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट इतिहास में सबसे बड़ा ऑफर है। वहीं, इसी कंपनी ने दूसरे छात्र को 1.65 करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। इससे पहले अधिकतम पैकेज 2021-22 सत्र में 2.15 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें