पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में गाजीपुर और वाराणसी की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। नाॅकआउट गाजीपुर ने परमानंदपुर टीम को 17-2 से, दारानगर टीम को 24-1 से हराकर अगले चक्र में पहुंची। अगले मैच में बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर की टीम ने केराकत टीम को 20-1 स्कोर हराया। अगले मैच में पटेरवां की टीम ने ट्राॅमा सेंटर को 23-14 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
दूसरे मुकाबले में परमानंदपुर की टीम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम ने 20-4 अंक से हराया। अशोका इंस्टीट्यूट ने कोनिया को 19-1 स्कोर से हराया। कोनिया ने कमच्छा कन्या महाविद्यालय को 16-1 स्कोर पराजित कर सेमीफाइल में पहुंच गई।
पहले सेमीफाइनल में गाजीपुर की टीम ने पटेरवां की टीम को 11-6 के स्कोर से और दूसरे सेमीफाइनल में करसड़ा ने अशोका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला करसड़ा और गाजीपुर के बीच हुआ, जिसमें गाजीपुर टीम विजेता हुई।
यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव विनय कुमार सिंह की देखरेख में मुकाबले कराए गए।धीरज प्रसाद, छविनाथ प्रसाद, ब्रिजेश जायसवाल, सरफराज खान, ओमप्रकाश चौरसिया, अमित यादव, बच्चेलाल पटेल, भरत यादव, प्रदीप यादव, सूरज कुमार, श्रीनम पटेल और संजू पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
पंजा में अर्चना-शाहरुख ने बाजी मारी
- पंजा में अर्चना मौर्या, शाहरुख अली ने बाजी मारी।
- लट्टू में प्रगति पांडेय, कुनाल यादव विजेता रहे।
- तीन टांग दौड़ में सबरीन हाशमी, प्रगति की जोड़ी ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में आशीष ,आनंद की जोड़ी विजेता बनी।
- रस्साकसी के महिला वर्ग में आकांक्षा, पिंकी, अरु, नीतू, किरन, सोनम की टीम और पुरुष वर्ग में मोहम्मद शैफ, अंकित दुबे, सार्थक, आशुतोष, नवीन, अमन की टीम विजेता रही।
- नींबू दौड़ में बजरंग शर्मा और प्रीति बिंद विजेता रहे।
- बोरी दौड़ में सत्यम पटेल और कशिश पटेल विजयी रहीं।
कुश्ती के निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
गोरखनाथ यादव, जावेद अंसारी, मानसी, अतुल कुमार शाही, बबली कनौजिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, अंजली और बजरंग राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।