आईआईटी बीएचयू में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा 2018 के तहत रविवार को आयोजित म्यूजिकल नाइट में बालीवुड गीतों के साथ ही पंजाबी भांगड़ा, फ्यूजन पर भावी इंजीनियरों ने धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जहां खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भाग लिया वहीं स्टॉलों पर जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा। स्पर्धा का मुख्य आयोजन 26 से 28 अक्तूबर तक होगा लेकिन इसके पहले प्री इवेंट में भी कई आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
रविवार को राजपुताना ग्राउंड में शाम 6.30 बजे से रात करीब 10 बजे तक चले म्यूजिकल नाइट में छात्र-छात्रा फिल्मी गीत से लेकर हालीवुड, पंजाबी, भांगड़ा आदि पर खूब थिरके।
4 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले पिछले साल 2017 में हुए स्पर्धा के वीडियो रिलीज किए गए, उसके बाद स्पर्धा 2018 के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। ग्राउंड में ही दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं की ओर से ही अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
जिसमें सेल्फी प्वाइंट, लजीज व्यंजनों के स्टॉल, खेल की प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार भी दिया गया। पिछले साल म्यूजिकल नाइट से पहले हुए बवाल को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
राजपुताना हॉस्टल के पास बैरीकेडिंग से लेकर अंदर ग्राउंड तक केवल आईआईटी छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया। जगह-जगह पुलिस-पीएसी के साथ ही आईआईटी के सुरक्षा कर्मी, अधिकारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में स्पर्धा के संयोजक सौरभ कुमार मीणा, हर्षित चौधरी, भरत जैन, राहुल मीणा, इशिता हिंगर, राहुल रंजन, जतिन कपूर, हर्ष राज, सृष्टि विजय, हरीश, सक्षम, प्रानकित, यश, स्पर्श आदि की अहम भूमिका रही।
बता दें कि स्पर्धा 2018 के पहले दिन मैराथन ‘रन फार कॉज’ आयोजन किया गया था। इस दौरान एशियन गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल ने जिमखाना मैदान में हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया था।