फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू ने चार खेलों में मारी बाजी, क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम

Sat, 17 Dec 2022 01:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू के स्पोर्ट्स काउंसलर डॉ. सतीश कनौजिया ने बताया कि 14 से 22 दिसंबर तक आईआईटी रुड़की में आयोजित 55वीं अंतर आईआईटी खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार खेलों के लीग मैचों में जीत दर्जकर अगले चक्र में पहुंची।
विज्ञापन
iit bhu - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर आईआईटी खेलकूद प्रतियोगिता में बीएचयू आईआईटी की टीम चार खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। आईआईटी बीएचयू के स्पोर्ट्स काउंसलर डॉ. सतीश कनौजिया ने बताया कि 14 से 22 दिसंबर तक आईआईटी रुड़की में आयोजित 55वीं अंतर आईआईटी खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार खेलों के लीग मैचों में जीत दर्जकर अगले चक्र में पहुंची।
विज्ञापन

हॉकी में आईआईटी हैदाराबाद को 3-0 से हराया। पहला गोल आईआईटी बीएचयू के जे श्रीराम, दूसरा गोल राहुल और तीसरा गोल रघुबीर ने दागा। क्रिकेट मैच में आईआईटी धनबाद को 39 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईआईटी बीएचयू ने 18 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन का लक्ष्य रखा। मुकाबले में उतरी आईआईटी धनबाद की टीम 16.4 ओवर में 85 रन बनाकर ही ढेर हो गई। वालीबॉल में आईआईटी बीएचयू की टीम ने आईआईटी पल्लकड़ को तीन सेटों में 25-13, 25-11 और 25-9 के स्कोर से परास्त किया। स्क्वैश में आईआईटी मंडी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें