फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद ऐसी दिखेगी काशी: आईआईटी ने बनाई 2050 के बनारस की तस्वीर, साथ- साथ बढ़ेगी परंपरा और तकनीक

Tue, 05 May 2026 11:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के धर्म नगरी से फ्यूचर सिटी तक एआई ने भविष्य का बनारस दिखाया। प्रोफेसर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये विजुअल रूप दिया है।  
 
विज्ञापन
2050 के बनारस की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले 25 वर्षों में काशी का स्वरूप पूरी तरह बदलने वाला है। धर्म, संस्कृति और परंपरा की इस प्राचीन नगरी को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ विकसित करने की बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह को बताया कि मौजूदा समय में कौन से बड़े प्रोजेक्ट काशी में चल रहे हैं और अगले कुछ वर्षों में कौन से प्रोजेक्ट आने वाले हैं और उनके पूरा होने से अगले 25 वर्षों में काशी कैसी दिखाई देगी। 

प्रोफेसर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये विजुअल रूप दिया है। इस मॉडल में वरुणा नदी किनारे विकास, डुमरी-रामनगर मार्ग पर सिक्स लेन एलिवेटेड रोड, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी ट्रेन कॉरिडोर तैयार होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा कल्लीपुर और मढ़नी के पास नई टाउनशिप बस जाएंगी। साथ ही रोपवे विस्तार जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रशासन की मंशा काशी को सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि हेरिटेज और फ्यूचर सिटी के रूप में स्थापित करने की है, जहां परंपरा और तकनीक साथ-साथ आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें