फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: फेसबुक पर गालियों तक पहुंचा ‘म्यूजिकल नाइट’ का विरोध

Thu, 16 Nov 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट विरोध को लेकर आमने-सामने के मुकाबले के बाद अब आईआईटी और बीएचयू के छात्रों के बीच साइबर वार छिड़ गया है। बुधवार को एक छात्र ने म्यूजिकल नाइट विरोध से जुड़ी एक पोस्ट फेसबुक वाल पर डाली।
विज्ञापन


इसके जवाब में आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव संगल के नाम की आईडी से किसी ने गालियां पोस्ट कर बावेला खड़ा कर दिया। छात्र ने मामले की जानकारी लंका पुलिस को देने के साथ ही एडीजी को ट्वीट कर शिकायत की है। 

उधर, डायरेक्टर ने अपने नाम से फेसबुक पर किसी तरह की आईडी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि बहुत पहले भी एक बार इसी तरह मेरे नाम, फोटो लगी आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया था। इस तरह की कार्रवाई मुझे और संस्थान को बदनाम करने की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन


गुरुवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत करने के साथ ही अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बता दें कि आईआईटी में 10 नवंबर की शाम छह बजे होने वाली म्यूजिकल नाइट का बीएचयू के छात्रों ने विरोध पर रद्द किए जाने के बाद से ही आईआईटी और बीएचयू छात्रों के बीच माहौल तल्ख बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ खूब टिप्पणियां हो रही हैं।
विज्ञापन

डायरेक्टर की आईडी से मिला ये जवाब

facebook snooz
मामला तब और बिगड़ गया जब बिरला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह ने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे अपने फेसबुक पर आईआईटी में होने वाली गतिविधियों को लेकर भद्दी टिप्पणी के साथ ही संस्थान निदेशक पर कई गंभीर आरोप लगाए।

इसे उसने इसे अपना व्यक्तिगत विचार बताया है और लिखा है कि किसी को दु:ख पहुंचाने की मंशा नहीं है। इसके बाद उस पर किसी ने डायरेक्टर की आईडी से जो जवाब दिया वह चौकाने वाला रहा।

डायरेक्टर के नाम और फोटो लगी आईडी से भद्दी-भद्दी गालियां लिखी टिप्पणी भी जवाब में पोस्ट की गई। इसकी जानकारी आशुतोष को हुई तो उसने तत्काल इसकी जानकारी लंका एसओ को फोन कर दी और एडीजी जोन को ट्वीट किया। एडीजी जोन के ट्वीटर हैंडल से जवाब दिया गया कि संबंधित थाने पर संपर्क करें, पुलिस आपकी मदद करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें