आईआईटी बीएचयू में बवाल का मामला
- फोटो : अमर उजाला
यह भी हुए फैसले
- आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। इसी के तहत छात्रों की शिकायतों का पंजीकरण और निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर आईआईटी के छात्रों को लीगल सलाह भी प्रदान की जाएगी।
- पुलिस प्रशासन की ओर से बीएचयू, आईआईटी परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए पीआरवी और क्यूआरटी टीम तैनात की जाएगी। इस पर अमल भी हो गया।
- संस्थान में जिन जगहों पर कैमरे नहीं लगे थे, वहां सर्वे का काम शुरू हो गया है। 72 घंटों में प्रस्ताव तैयार कराकर कार्रवाई पूरी करते हुए कैमरे लगवाए जाएंगे।
- परिसर स्थित सेमीसर्किल 6 (हैलीपैड से एग्रीकल्चर रोड) और आस-पास के क्षेत्र में अंधेरे वाले हिस्सों में प्रकाश की व्यवस्था करने की प्रक्रिया तीन दिन में पूरी हो जाएगी।
- बीएचयू परिसर के सभी इंट्री प्वाइंट्स पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बाहरी व्यक्तियों के वाहनों के नंबर नोट किए जाएंगे।
- तीन दिन के अंदर संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को पुनर्गठित कर छात्रों को भी इसमें सदस्य बनाया जाएगा।