फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू और शकुंतला देवी यूनिवर्सिटी मिलकर करेंगे शोध

विज्ञापन
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी और डॉ. शकुंतला देवी विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू और डॉ. शकुंतला देवी विश्वविद्यालय लखनऊ के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर शैक्षणिक, अनुसंधान और नवाचार-आधारित पहल को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और डॉ. शकुंतला देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह की मौजूदगी में समझौते की प्रक्रिया पूरी हुई। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह समझौता केवल एक औपचारिक साझेदारी नहीं है, बल्कि साझा दृष्टिकोण, पारस्परिक विकास और सहयोगात्मक नवाचार पर आधारित दीर्घकालिक शैक्षणिक संबंध की शुरुआत है। डॉ. शकुंतला देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय ने कहा कि यह एमओयू पूर्व में हुए संस्थागत संवाद और नेतृत्व स्तर की बैठकों का परिणाम है। निदेशक और कुलपति ने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग उत्कृष्टता को सुदृढ़ करेगा। अंतरविषयी सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

-
समझौते से ये होंगे फायदे
- संयुक्त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम,कार्यशालाओं, सम्मेलनों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे।
- कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण की पहल होगी।
- उभरती तकनीकी एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरविषयी नवाचार।
- छात्रों एवं शोधकर्ताओं को साझा विशेषज्ञता, अवसंरचना और शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।
- नवाचार-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए अनुसंधान उन्नति और उद्योग-उन्मुख कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें