बीएचयू की 1589 सीटें काउंसलिंग से भरी जानी हैं। इनमें बीटेक की 1163 सीटें शामिल हैं। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री प्रोग्राम की 400 और आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन कोर्स की 26 सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सीटें सबसे पहले भरती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईआईटी में दाखिले की पहली सूची शुक्रवार को जारी होगी। पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अब सीटें आवंटित करके फीस जमा कराई जाएगी, फिर अगले चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी। इस बार की काउंसलिंग छह चरणों में होगी। दो बार विशेष काउंसलिंग भी कराई जा सकती है।
बीएचयू की 1589 सीटें काउंसलिंग से भरी जानी हैं। इनमें बीटेक की 1163 सीटें शामिल हैं। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री प्रोग्राम की 400 और आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन कोर्स की 26 सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सीटें सबसे पहले भरती हैं। जेईई एडवांस्ड में अच्छी रैंक पाने वाले ज्यादातर विद्यार्थियों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ही है। इलेक्टि्रकल व मेकेनिकल इंजीनियरिंग में भी दाखिले का क्रेज रहता है।