Varanasi News: आईआईटी कलर कैटेगरी में सुयश विजय, अक्षर वी रादवा, समर सिंह रंधावा और उत्कर्ष राज को अवॉर्ड मिला। वहीं ऑनरेबल मेंशन में राजकुमार मीना, माही बंसल, मोहित, विदुषी बंसल और संकल्प गुप्ता को अवॉर्ड मिला।
आईआईटी बीएचयू में चार काउंसिल की ओर से 80 छात्र-छात्राओं को जिमखाना मेरिट अवॉर्ड 2024-25 के लिए चुना गया। चारों काउंसिल में फिल्म एंड मीडिया, कल्चरल काउंसिल, स्पोर्ट्स क्लब और साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने इन नामों को जारी किया है।
विज्ञापन
फिल्म एंड मीडिया काउंसिल की ओर से 10 छात्र-छात्राओं को जिमखाना मेरिट अवॉर्ड दिया गया। हर वर्ग में तीन से चार कैटेगरी में नामों को तय किया गया। मुख्य तौर पर फिल्म एंड मीडिया काउंसिल से आत्मदीप भट्टाचार्य को आईआईटी ब्लू कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। वहीं आईआईटी कलर कैटेगरी में सुयश विजय, अक्षर वी रादवा, समर सिंह रंधावा और उत्कर्ष राज को अवॉर्ड मिला। वहीं ऑनरेबल मेंशन में राजकुमार मीना, माही बंसल, मोहित, विदुषी बंसल और संकल्प गुप्ता को अवॉर्ड मिला।
इन क्लबों ने इन नामों को किया शामिल
गेम्स एंड स्पोर्ट्स क्लब ने अभिषेक मीना, अंकुर, अंकिता सिंह, अक्षत शाह, आयुष राय, आदित्य बिलवाल, सागर चौधरी, अक्षुण मिश्रा, अंकित केशरिया और सागर भाटी को शामिल किया।
साइंस क्लब से ध्रुव जैन, एहसान अग्रवाल, हर्ष महेक्षा, सिवा साथियासीलन, आयुष गुप्ता, ऐशी एम सिंह, वेदिका चंद्रा, प्रतीक राय, भाव खुराना और वेदांत भारुका को शामिल किया गया।
कल्चरल क्लब में ज्योति, शाश्वत आनंद, गुंजीत जैन, समुख सहाय, लव सुभाष धोबी, त्रषभ गुप्ता, रंगन सरकार, उत्कर्ष वर्मा, हितेश हरियानी और धर्मेश महाजन को शामिल किया गया।