फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU : टेक्नेक्स 2025 में 587 कॉलेज एंबेसडर बने, 28 फरवरी से होगा आयोजन; इंटरनेशनल कैंपस भी शामिल

Mon, 13 Jan 2025 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : आईआईटी बीएचयू में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन के लिए कुल 587 कॉलेज एंबेसडर बने हैं। इसके लिए छात्र अपने-अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं। कैंपस एंबेसडर वर्कशॉप और प्रोग्राम कराने के साथ ही इवेंट की प्लानिंग करेंगे। 
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स 2025 का होगा आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के सबसे पुराने और आईआईटी बीएचयू के टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स-25 के लिए बीती शाम तक कुल 587 कॉलेज एंबेसडर बने हैं। इसमें 65 इंटरनेशनल कॉलेज एंबेसडर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में 28 फरवरी से दो मार्च तक टेक्नेक्स-25 का आयोजन होगा। टेक्नेक्स-25 के साथ ही काशीयात्रा-25 और जागृति-25 की तैयारियां भी संस्थान में शुरू हो गई हैं। 

आईआईटी में 28 फरवरी से दो मार्च तक चलने वाला टेक्नेक्स इवेंट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी कैंपस एंबेसडर बनने का मौका दे रहा है। ये कैंपस एंबेसडर टेक्नेक्स प्रोग्राम के अलग-अलग सेगमेंट का नेतृत्व करेंगे। ये कैंपस एंबेसडर वर्कशॉप और प्रोग्राम कराने के साथ ही इवेंट की प्लानिंग करेंगे। 
विज्ञापन


ये कैंपस अंबेसडर अपने-अपने कॉलेजों में टेक्नेक्स-25 का चेहरा बनकर बाकी छात्रों को लीडर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्र-छात्राओं को इनोवेशन से जोड़ने का भी काम करेंगे। टेक्नेक्स की वेबसाइट पर जाकर कैंपस एंबेसडर बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

विज्ञापन

50 लाख छात्रों को पढ़ाने का रिकार्ड बना चुकी है नेहा
आईआईटी बीएचयू के सोशल सर्विस काउंसिल की ओर से सबसे पहले जागृति-25 का आयोजन किया जाएगा। ये 17 से 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें मैथमेटिक्स आइकॉन नेहा अग्रवाल शिरकत करेंगी। 

16 साल में 50 लाख से ज्यादा छात्रों को पढ़ाने का रिकॉर्ड बना चुकीं नेहा को शिक्षा मंत्रालय ने भी पहचान दी है। जागृति कार्यक्रम आर्किटेक्ट ऑफ सैपियंस थीम पर होगा। क्रिटिकल थिंकिंग पर देशभर के एक्सपर्ट्स अपने अनुभव साझा करेंगे।

ब्रह्मांड के अनसुलझे पहलुओं पर होगी बात
टेक्नेक्स की थीम वर्ल्ड ऑफ पिक्सल रखी गई है। इसमें देश-दुनिया के एक्सपर्ट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में नई-नई जानकारियां साझा करेंगे। ब्रह्मांड के अनसुलझे पहलुओं को भी सुलझाया जाएगा। इसकी वेबसाइट भी 10 जनवरी को ही लॉन्च कर दी गई है। इसमें मॉडेक्स, मैट्रिक्समेनिया, रोबोनेक्स, सुपरनोवा, बाइट द बिट्स, एक्सट्रीम इंजीनियरिंग, रिक्वोजा और इनोरेक्व जैसे कई चैलेंज और टास्क होंगे।  

टेक्नेक्स में होगी ड्रोन रेस प्रतिस्पर्धा 
सामाजिक और औद्योगिक समस्याओं को सुलझाने के लिए नए आइडिया सुझाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन, कृषि ऑटोमेशन और जल संरक्षण को प्रमोट किया जाएगा। ड्रोन रेसिंग की जाएगी। साथ ही हवाई जहाजों के नए डिजाइन पर इनोवेशन करने वाले छात्र या छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, इंटरनेशनल कोडिंग मैराथन में एल्गोरिदम तैयार करने की गति और क्षमता को चेक किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें