फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स, आधुनिक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी से पहली बार रूबरू हुए 50 छात्र

Tue, 19 May 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2026 पर व्याख्यान हुआ। इस दौरान 50 छात्र ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स, आधुनिक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी से पहली बार रूबरू हुए। 
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में व्याख्यान में शामिल विद्यार्थी - फोटो : बीएचयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विभाग और स्पाई व ऑप्टिका स्टूडेंट चैप्टर्स के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों ने पहली बार ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स, आधुनिक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के बारे में जाना।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर समन्वयक प्रो. राकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पाई और ऑप्टिका जैसी अंतरराष्ट्रीय पेशेवर संस्थाओं की ओर से प्रदान किए जाने वाले अवसरों व लाभों से भी अवगत कराया तथा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। 

इस कार्यक्रम में डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल सिगरा और बंगाली टोला इंटर कॉलेज से 25-25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा यूपी कॉलेज के 15 एमएससी भौतिकी विद्यार्थियों सहित आईआईटी बीएचयू स्पाई व ऑप्टिका चैप्टर के छात्र सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


समारोह में ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स, आधुनिक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी और भौतिकी एवं अनुसंधान में कॅरिअर संभावनाओं पर कई रोचक ऑनलाइन व ऑफलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान हुए। कार्यक्रम में क्विज, इंटरैक्टिव चर्चा, प्रयोगशाला भ्रमण और उन्नत ऑप्टिकल प्रयोगों के प्रदर्शन भी आयोजित किए गए। 

क्विज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण सहभागिता, वैज्ञानिक संवाद और दैनिक जीवन व आधुनिक तकनीक में प्रकाश के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें