फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: स्मार्ट चार्जिंग, जनजाति रिसर्च पर 30 वैज्ञानिकों की होगी भर्ती; इन विषयों के छात्रों को भी नौकरी

Sat, 02 May 2026 01:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में 35 हजार रुपये पर एक परियोजना सहायक की नियुक्ति की जाएगी। बीटेक के साथ पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। इतिहास विभाग में दो पदों पर 47 हजार पर रिसर्च एसोसिएट्स और 37 हजार मासिक पर रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती होगी।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: बीएचयू और आईआईटी बीएचयू में रिसर्च और लैब कार्य के लिए 30 से ज्यादा युवा वैज्ञानिकों और तकनीकी स्टाफ की भर्तियां होंगी। इनका अधिकतम वेतन 67 हजार रुपये तक है। 

विज्ञापन


इनमें विज्ञान, तकनीक के साथ ही इतिहास और समाजशास्त्र के छात्रों को भी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। परहिया जनजाति, राष्ट्रवादी लेखन, गर्मियों में वाहनों की स्मार्ट चार्जिंग के लिए ई-मोबिलिटी एक्सीलेंस पर काम करेंगे। 

लो कॉस्ट सोलर पैनल क्लीनिंग सिस्टम यानी कि कम खर्च में सोलर पैनल साफ करने की तकनीक के साथ ही डीआरडीओ के लिए पाउडर, एआई आधारित कृषि, जनजातियों, जंगल की आग के प्रभावों आदि तकनीक को लेकर कई पदों पर भर्तियां होंगी। स्वयं पोर्टल के लिए 12 और आईएमएस बीएचयू में 10 पदों पर अस्थायी नियुक्तियां होंगी।

विज्ञापन

पैनल साफ करने की सस्ती तकनीक पर रिसर्च : आईआईटी बीएचयू के आईडीएपीटी हब फाउंडेशन में प्रोजेक्ट असिस्टेंट की भर्ती होगी। इन्हें हर महीने 43,750 रुपये मिलेंगे। ये लो कॉस्ट सोलर पैनल क्लीनिंग सिस्टम पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च में सहयोग करेंगे। 

आईआईटी बीएचयू के केमिकल इंजीनियरिंग में ई मोबिलिटी को लेकर 37 हजार में एक प्रोजेक्ट असिस्टेंट को रखा जाएगा। ये गर्मी वाले क्षेत्रों में बेहतर चार्जिंग के साथ सुरक्षित और नुकसान से नियंत्रित बैटरियां पर रिसर्च कार्य करेंगे।  

इसरो के रिसर्च में मिलेगा 67 हजार मासिक
इसरो की ओर से वनस्पति विज्ञान विभाग को मिले प्रोजेक्ट पर 67 हजार रुपये मासिक पर एक रिसर्च एसोसिएट की भर्ती की जाएगी। ये जंगल की आग से मध्य भारत के उष्ण कटिबंधीय वनों की उत्पादकता और कार्बन अलग करने क्षमता पर पड़ने वाले प्रभावों पर अध्ययन करेंगे। प्रोजेक्ट तीन वर्षों तक चलेगा। इनकी योग्यता एमएससी, एमटेक के साथ ही पीएचडी भी होनी चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है।
विज्ञापन

स्वयं पोर्टल के प्रोजेक्ट मैनेजर को मिलेंगे 55 हजार
बीएचयू में ऑनलाइन एजुकेशन के लिए तैयार स्वयं पोर्टल के लिए 12 भर्तियां होंगी। एक प्रोजेक्ट मैनेजर को 55 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इनके पास पीजी उपाधि के साथ ही पांच वर्ष का अनुभव भी होगा। 35 हजार रुपये पर दो असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती होगी। योग्यता स्नातक है। पांच पदों पर प्रोजेक्ट टेक्निशियन की भर्तियां होंगी। इनका वेतन 34 हजार प्रतिमाह होगा। 

29 हजार पर 12वीं पास तीन ऑफिस असिस्टेंट और 10वीं पास 23 हजार पर एक ऑफिस अटेडेंट की भर्ती होगी। आईएमएस बीएचयू में एक प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट को 56 हजार रुपये मासिक दिया जाएगा। पीजी के साथ ही पीएचडी योग्यता है। नौ पदों पर तीन कैटेगरी के प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ की भर्तियां होंगी। इनका वेतन 18 हजार से लेकर 28 हजार रुपये मासिक होगा। योग्यता 10वीं से लेकर पीजी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें