फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय के लिए हवन-पूजन: शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, मांगी मनौती; गूंजा मंत्रोच्चार

Sat, 02 May 2026 01:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अजय राय के बीमार होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ से उनके स्वस्थ्य होने की मंगल कामना की। हवन-पूजन कर मनौती मांगी गई। 
विज्ञापन
हवन-पूजन के दाैरान माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: चेतगंज क्षेत्र में स्थित माता शक्ति के दरबार में शुक्रवार को अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन


यह धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ “गोलू” के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने माता शक्ति से अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान शुभम सेठ ने माता से मनौती भी मांगी कि अजय राय शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ दरबार में उपस्थित हों और आशीर्वाद प्राप्त करें।

शुभम सेठ “गोलू” ने कहा कि अजय राय हमेशा काशीवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में लोगों की मदद की है और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे में जब वे स्वयं अस्वस्थ हैं, तो पूरा काशी समाज उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवन-पूजन के दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर अजय राय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रदीप कनौजिया, रवि अग्रहरि, पिंटू बाबा, मलिक चंद्र और विकास गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें