फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: इग्नू में दाखिले के लिए 31 जनवरी तक नामांकन करवा सकेंगे विद्यार्थी, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Fri, 19 Dec 2025 10:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी प्रवेश पाने के लिए 31 जनवरी तक नामांकन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में सत्र 2026 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजी-पीजी और डिप्लोमा सहित 300 से अधिक कार्यक्रमों में 31 जनवरी तक विद्यार्थी नामांकन कर सकेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू कैंपस स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के 19 जिलों में 35 अध्ययन केंद्र संचालित होते हैं। वर्तमान समय में इग्नू के लगभग 300 से अधिक कार्यक्रमों में जनवरी सत्र 2026 के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 

क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से घर बैठे विभिन्न प्रमाण-प़त्र, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के साथ 100 से अधिक रोजगारपरक कार्यक्रमों में नामांकन कराना चाहते हैं, वो इग्नू के समर्थ पोर्टल के लिंक के माध्यम से नामांकन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आस्था: तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के किए दर्शन
विज्ञापन


इस बारे में विस्तृत जानकारी बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से भी ली जा सकती है। उधर हरिश्चंद्र पीजी कालेज में चलने वाले अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। इसमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी नामांकन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें