परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि दोषी परिवार के लोग घटना को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। वहीं घटना के तीसरे दिन मंगलवार को पिता के कोतवाली पहुंचने पर शाम पांच बजे मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर एसपी ने मंगलवार की देर रात पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद बुधवार को आईजी पीड़िता के परिवार से मिले व हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर एएसपी दयाराम, सीओ श्रुति गुप्ता, कोतवाल अवनीश कुमार राय भी मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक उपचार के दौरान पीड़िता के शरीर में विषाक्त पदार्थ मिलने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार, एसपी, चंदौली।