फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पीएम मोदी बांटेंगे चाइनीज ट्राई साइकल

Wed, 20 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेक इन इंडिया- मेड इन इंडिया’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विकलांगों को डीरेका इंटर कालेज मैदान पर चाइनीज ट्राई साइकल बांटेंगे। इस साइकल की डिजाइन इंग्लैंड में तैयार हुई है और इसे चीन में बनाया गया है। 22 जनवरी के समारोह के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने ऐसी 85 साइकलें चीन से आयात की हैं। इसे लेकर अब पीएम की मेक इन इंडिया की मुहिम पर उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में ही चर्चाओं के दौर और सवाल शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


डीरेका के मैदान पर 22 जनवरी को 10 हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटकर विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के हाथों बंटने वाली ट्राई साइकल विशेष प्रकार से डिजाइन की गई है। इंग्लैंड की कंपनी मोटीवेशन ने इसका चीन में निर्माण कराया है। इस ट्राई साइकल को खराब रास्ताें पर भी धीमे या तेज अपनी जरूरत के हिसाब से चलाया जा सकता है। सुविधाजनक होने के साथ ही यह सुरक्षित भी है। इस साइकल में कुल चार चरण पर ऊंचाई को निर्धारित किया जा सकता है। जिसके चलते छोटे और बड़े कद के व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें