फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनी तो मिलेंगी छत्तीसगढ़ जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी तो छत्तीसगढ़ जैसी स्वावलंबी योजनाएं लागू की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में किसानों को सरकार 2550 रुपये समर्थन मूल्य और 10 हजार से एक लाख से अधिक की किसान निधि पैकेज देती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन आराजी लाइन के अयोध्यापुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन आठों ब्लॉकों काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी, पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव के 107 न्याय पंचायतों में जनसंवाद का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, जिला महासचिव डॉ एचएन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्या, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद वर्मा, रामाश्रय पटेल, राहुल सिंह, भोला मौजूद रहे।
अच्छे दिनों के नाम पर जनता से धोखा किया सरकार ने
राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार काले कृषि कानून लागू कर किसानों का गला घोंटना चाहती है। भाजपा की नीतियां जनता के विरूद्ध हैं। वह शुक्रवार की देर शाम को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड नंबर 55 अस्सी भदैनी वार्ड में वयोवृद्ध कांग्रेसी संपूर्णानंद तिवारी के आवास पर जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय राय, सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश सचिव इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें