फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के 15 जगहों पर प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम ने शहर के आठ जोन में विसर्जन के लिए 15 स्थलों का चयन किया है। सोमवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भेलूपुर स्थित जलकल परिसर, शंकुलधारा पोखरा, नगवां के कुंडों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मेयर ने शंकुलधारा के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब व अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र पोखरे का जायजा लिया। मेयर ने विसर्जन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी स्थलों पर प्रकाश की निर्बाध व्यवस्था कराने को कहा। घाटों और परिसरों की नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सुरक्षा के कड़े प्रबंध के भी निर्देश दिए। मेयर ने निर्देश दिए कि विसर्जन मार्ग से कुंडों के तट तक बैरिकेडिंग और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा और सुगमता के लिए हर चयनित स्थल पर निगम की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। उधर, मवैया पोखरे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन प्रमुख वैकल्पिक स्थलों पर व्यापक तैयारियां तय की गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


जोनवार विसर्जन स्थल
भेलूपुर - जलकल कैंपस, विश्वसुंदरी पुल के नीचे, कुरुक्षेत्र पोखरा
दशाश्वमेध - लक्ष्मीकुंड
सारनाथ - रंगील दास पोखरा, सोयेपुर पोखरा, सारंग तालाब
ऋषिमांडवी - रेवागीरी, चितईपुर
वरुणापार - खडगपुर, शिवपुर
आदमपुर - मछोदरी
रामनगर - बलुआ घाट
कोतवाली - मंदाकिनी कुंड, ईश्वरगंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें