फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Love Mahadev: लाटभैरव की नक्कटैया में आई लव मोहम्मद का दिया जवाब, लाग-विमान ने मोहा जन मन

Sun, 28 Sep 2025 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आई लव मोहम्मद को लेकर काशी नगरी में आई लव महादेव की धूम मची हुई है। इस बीच, लाटभैरव की प्रसिद्ध नक्कटैया में भी इसका असर देखने को मिला। लाग-विमान निकालने वाले कलाकार अपने हाथ में आई लव महादेव के पोस्टर लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
लाटभैरव की नक्कटैया में गूंजा आई लव महादेव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लाटभैरव की प्रसिद्ध नक्कटैया की शोभायात्रा शनिवार की रात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नक्कटैया का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता, चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा वाराणसी और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र देव सिंह, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा वाराणसी, संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। 

विज्ञापन


नक्कटैया में 50 से ज्यादा लाग-विमान व स्वांग शामिल थे। नक्कटैया को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क पर जमा थी। नक्कटैया की शोभायात्रा विशेश्वरंगज से उठकर अंबियामंडी, हनुमान फाटक होती हुई लाटभैरव सरैया तक पहुंची। जहां पर खरदूषण युद्ध व वध व सीता हरण लीला का मंचन हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

लगे हर-हर महादेव के नारे

जुलूस में सबसे आगे शूपर्णखा व खरदूषण के पुतले के साथ ही बैंड-बाजा तथा काली-दुर्गा के स्वरूप शामिल थे। इसके साथ ही हाथी, घोड़े, ऊंट व तलवार भांजती काली व दुर्गा के स्वरूप चल रहे थे। नक्कटैया में वाराणसी के अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से दर्जनों लाग, विमान व स्वांग भी शामिल थे। 

जुलूस में बरसों पुराना बुढ़िया-बुढ़िया के चेहरे बच्चे-बड़ों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। मेला क्षेत्र में विद्युत की सजावट की गई थी। रामजी की लीला में उनके जीवन से जुड़े विभिन्न लाग-विमानों के साथ ही श्रीकृष्ण की रासलीला और देवाधिदेव महादेव की झांकी भी सजी।

नक्कटैया का संयोजन समिति के प्रधानमंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल यादव, व्यास पंडित दयाशंकर त्रिपाठी, केवल कुशवाहा, निखिल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, शिवम अग्रहरि आदि ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें