फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट, पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा था

Sun, 28 Sep 2025 11:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: आरोपी ने किशोरी को अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र में बीती रात एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त राजकुमार निवासी सुखपुरा को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पकड़ी थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 वर्षीय बेटी पड़ोस में जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहीं पर असेगा निवासी राजकुमार किशोरी को बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ मिलकर दोनों ने बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 

बताया कि हालत खराब होने पर छोड़कर भाग गए। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुट गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अभियुक्त राजकुमार निवासी असेगा को टीम ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पूछताछ में घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी को लेकर पकड़ी पुलिस, बगहां पुलिस के पास लेकर गई। बगहां पुलिया के नीचे पूर्व में छिपाए लोडेड असलहे को अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई एवं अभियुक्त द्वारा पुनः फायर का प्रयास किया गया।

आत्मरक्षार्थ की कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। पकड़े गए घायल अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व एक खाली कारतूस मिला है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। घायल अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें