फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 18 दिन में 100 यात्रियों को भी सैर नहीं करा पाया हाइड्रोजन जलयान, जानें- क्या है बड़ी वजह

Thu, 01 Jan 2026 02:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में 18 दिन में 100 यात्रियों को भी हाइड्रोजन जलयान सैर नहीं करा पाया। गंगा में 200 मीटर से कम दृश्यता पर जलयान संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही उच्च किराया भी इसका कारण बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
हाइड्रोजन जलयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने गंगा में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर महीने में हाइड्रोजन जलयान की शुरुआत की थी। हालांकि यह जलयान अन्य क्रूज और नावों की तुलना में अभी तक खास उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। उद्घाटन के बाद से 18 दिनों में इस जलयान से 100 यात्री भी गंगा में नौकायान नहीं कर सके। इसका प्रमुख कारण इसका उच्च किराया और संचालन में रुकावट है।

विज्ञापन


आईडब्ल्यूएआई द्वारा चलाए जा रहे इस जलयान का उद्घाटन केंद्रीय जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 11 दिसंबर को नमो घाट से किया था। आम लोगों के लिए इसका संचालन 13 दिसंबर से शुरू हुआ। 13 से 31 दिसंबर तक 18 दिनों में इस जलयान में सिर्फ 100 यात्रियों ने सफर किया। 

जलयान संचालन कंपनी जलसा के प्रबंधक विभूति तिवारी ने बताया कि इसका सामान्य किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि शाम के समय आरती के दौरान किराया बढ़कर 700 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाता है। टिकट काउंटर नमो घाट पर बनाया गया है, जहां से टिकट लेना आवश्यक है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उम्मीदें 2026: काशी में दुनिया का तीसरा सिटी ट्रांसपोर्ट रोपवे, प्रदेश का तीसरा क्रिकेट स्टेडियम
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण यात्री संख्या कम है। इसके अलावा, कोहरे के कारण संचालन प्रभावित हो रहा है। इस जलयान के सुरक्षित संचालन के लिए कम से कम 200 मीटर की दृश्यता जरूरी होती है, और कोहरे के चलते यह रुक-रुक कर चल रहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें