फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले चलेगी हाइब्रिड सोलर बोट

Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के वाराणसी शाखा की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश के साथ इन्वेस्टर्स समिट में वाराणसी के पर्यटन विकास से संबंधित एमओयू की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान हाइब्रिड सोलर बोट चलाने और विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाली मशीन लगाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


काशिका आध्यात्मिक व कन्वेंशन सेंटर, हाईब्रिड सोलर बोट, फ्लोटिंग होटल व अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। वारणसी के मंडलायुक्त से हुई पीएचडी चैंबर के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में प्रवासी दिवस सम्मेलन से पूर्व एक हाइब्रिड सोलर बोट चलाने का निर्णय हुआ।

मंडलायुक्त ने वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में एक मशीन वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पीएचडी चैंबर की ओर से प्रायोगिक तौर पर स्थापित करने पर सहमति बनी। चैंबर की ओर से केदार घाट पर चलाए जा रहे चेयरलिफ्ट प्रोजेक्ट को अन्य घाटों पर बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विस कॉटेज और टैंट सिटी बनाने का काम शुरू

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार होने वाले स्विस कॉटेज और टेंट सिटी के लिए काम शुरू कर दिया गया है। रिंग रोड के किनारे ऐढ़े गांव में जमीन का सीमांकन करने के बाद यहां टेंट लगने शुरू हो गए हैं। इस टेंट सिटी को 15 जनवरी तक तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से हस्तकला संकुल में भी सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े काम शुरू करा दिए जाएंगे। सभी विभागों का नोडल कार्यालय भी यहां शुरू कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें