फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एएनएम के पति ने किया 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 18 Jan 2019 10:43 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी की बेटी के साथ उसी केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मी के पति ने दुष्कर्म किया। 14 जनवरी को हुई इस घटना में बच्ची की मां ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह भाग गया।  
विज्ञापन

  
बालिका की मां ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसकी बेटी को धमकाकर चुप करा दिया था। लेकिन, दो दिन बाद डरते-डरते उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी को जब वह ड्यूटी पर थी और उसकी बेटी घर में अकेली थी तो उसी पीएचसी पर तैनात एक एएनएम के पति ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं उसने बेटी को इतना धमका दिया कि उसने दो दिन तक घटना के बारे में किसी को बताया तक नहीं।       इस बीच दो दिन परेशान और गुमसुम हाल में पाकर जब उससे पूछा गया तो वह फफक कर रो पड़ी और घटना के बारे में विस्तार से बताया। खास बात यह है कि दोनों ही परिवार आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं और भदोही जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। पुलिस ने बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी भदोही भेजा, लेकिन वहां से मिर्जापुर में मेडिकल कराने के लिए सीएमओ कार्यालय रेफर कर दिया गया। उधर, घटना को लेकर रोष है। भाजपा नेता जय कुमार सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें