फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने ही पति की कराई थी हत्या, तीन हिरासत में

Sat, 27 Mar 2021 10:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चोलापुर थाने के आयर गांव की विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए पति की हत्या कराई थी। वारदात में विवाहिता, उसके प्रेमी और एक युवक को पुलिस ने शनिवार की देर रात हिरासत में ले लिया। रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत आयर गांव निवासी करिया यादव का बेटा डब्लू यादव मुंबई में काम करता था। चार दिन पहले वह मुंबई से घर आया था। शुक्रवार की सुबह डब्लू के घर से थोड़ी दूर पर स्थित गेहूं के खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। करिया यादव ने डब्लू की पत्नी कुसुम देवी उर्फ सोनी के आचरण पर सवाल उठाते हुए उसके सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय और चोलापुर थानाध्यक्ष महेश सिंह की संयुक्त टीम ने तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि कुसुम और उसके गांव के प्रद्युम्न की नजदीकी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। डब्लू दोनों की नजदीकी का विरोध करता था। इसे लेकर पहले भी मारपीट और मुकदमेबाजी हुई थी। डब्लू मुंबई से घर आया तो एक बार फिर प्रद्युम्न से कुसुम की नजदीकी को लेकर उसका विवाद शुरू हुआ।

इस पर कुसुम ने डब्लू को रास्ते से हटाने के लिए प्रद्युम्न से बात की तो वह तैयार हो गया। प्रद्युम्न ने अपने दोस्त आयर गांव के शुभम सिंह से बात कर उसे जमकर शराब पिलाई। शुभम जब शराब के नशे में धुत हो गया तो प्रद्युम्न उसके साथ कुसुम के घर पहुंचा। कुसुम की मौजूदगी में ही दोनों ने डब्लू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर समीप के ही गेहूं के खेत में फेंक दिया। वारदात में सहयोग करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों को फंसाने के लिए जो जमीन मिलने वाली थी उसी में शव फेंका

कुसुम, प्रद्युम्न और शुभम ने डब्लू की हत्या के बाद उसके पिता सहित घर के अन्य लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची। दरअसल इस बार मुंबई से घर आते ही डब्लू ने अपने पिता से अपना मकान अलग बनाने के लिए जमीन मांगी थी। काफी पंचायत के बाद उसके पिता एक बिस्वा जमीन देने के लिए तैयार हुए थे। डब्लू की हत्या के बाद उसी जमीन में उसका शव फेंका गया जो उसे घर बनाने के लिए मिलने वाली थी। इसके पीछे तीनों की चाल यह थी कि डब्लू के पिता सहित परिवार के अन्य लोगों को लेकर पुलिस यह सोचेगी कि वह उसे जमीन नहीं देना चाहते थे, इसी वजह से उसकी हत्या कर दिए। हालांकि तीनों की चालाकी काम न आई और वह पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें