फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली, मामूली कहासुनी में उठाया खौफनाक कदम

Wed, 02 Dec 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में मंगलवार की रात दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पति ने तमंचा निकाल कर पत्नी के सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में पड़ोस के लोग घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाबत मृतका के पिता ने पति के खिलाफ जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के चिल्लीरामपुर गांव निवासी पन्ना लाल ने अपनी पुत्री रेखा(28) का विवाह 10 साल पहले जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी गड्डू नोना से किया था। मंगलवार की रात गुड्डू नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।


कहासुनी के दौरान ही गुड्डू ने अपने पास रखा तमंचा निकाल लिया और पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आनन-फानन में घायल रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं घटना से जहानागंज थाना पुलिस घंटों अंजान रही। अस्पताल प्रशासन द्वारा शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शहर कोतवाली से जहानागंज थाने पर सूचना पहुंची तो जहानागंज पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पिर जहानागंज पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका आठ साल के एक पुत्र की मां थी। घटना से कोहराम मचा हुआ है तो वहीं हत्यारा पति मौके से फरार है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने घटना के बाबत जहानागंज थाने पर बेटी के पति गुड्डू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गुड्डू अक्सर ही नशे में धुत होकर बेटी के साथ मारपीट करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें