फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सिर पर ईंट से प्रहार कर पति ने की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 29 May 2020 06:59 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के वीरमौआ गांव में बृहस्पतिवार देर रात मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वीरमौआ गांव निवासी शिवपूजन बिंद मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे उसका पत्नी राजकुमारी बिंद (38) से किसी बात पर विवाद हो गया। राजकुमारी के भाई मनीष कुमार बिंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाद के दौरान शिवपूजन ने राजकुमारी के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। आनन-फानन में राजकुमारी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर देहात कोतवाल अभय सिंह गांव पहुंच गए। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह भी गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शिवपूजन को जेल भेज दिया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ शिवपूजन ने रात में पत्नी से विवाद होने पर उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। -डा. धर्मवीर सिंह, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें