फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ट्रेन में तीन तलाक देकर स्टेशन पर उतर गया युवक, 10 माह पहले किया था प्रेम विवाह    

Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मुंबई से बलिया आते वक्त एक युवक ने ट्रेन में ही पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद बलिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर चला गया। परेशान महिला न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और घर जाने के लिए कहा। महिला ने बताया कि उसका शौहर उसे अक्सर तलाक देने की धमकी देता था, लेकिन इस बार ट्रेन में ही बिना किसी वजह के तीन बार तलाक बोल कर चला गया।

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी हैदर शेख ने बांसडीह रोड थाना के शेरिया गांव की अमीरुन से 25 फरवरी 2018 को निकाह किया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मुंबई में रहने चला गया। वहीं पर वह रोजी रोटी के लिए कोई रोजगार करता रहा।
विज्ञापन


दस महीने बाद मुंबई से ट्रेन से अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था। लेकिन रविवार को जब ट्रेन बलिया स्टेशन पर पहुंची तो उसने पत्नी को तीन पर तलाक कहा और उतर गया। इससे घबराई अमीरुन उसके पीछे पीछे ट्रेन से उतर गई।
विज्ञापन

पुलिस को बताई आपबीती

demo pic
स्टेशन से निकलने के बाद हैदर बहेड़ी तक आया लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। कुछ देर तक उसने वहां पति को खोजा और इसके बाद रोती बिलखती हुई सुखपुरा थाने पर पहुंची। वहां अपनी आप बीती थानाध्यक्ष से बताई।

सोमवार को थानाध्यक्ष परमानंद द्विवेदी ने एक पुलिस कर्मी को उसके ससुराल बसंतपुर में भेज कर पता करवाया तो पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसमें परिवार की रजामंदी नहीं थी। उसी समय से न तो लड़की अपने घर जाती है और न ही लड़का। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि अब भी लड़का घर नहीं पहुंचा है। एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें