फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई पत्नी की विदाई तो दे दी अपनी जान, लेकर जाने वाला था मुंबई

Mon, 23 Oct 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
पत्नी की विदाई न होने से दुखी बनारस के शकलपुर बाजार निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शकलपुर बाजार निवासी अजयकुमार सेठ(19) की शादी डेढ़ वर्ष कपसेठी थाना क्षेत्र के रिहरा बाजार निवासी गुलाब सेठ की बेटी रोशनी के साथ हुई थी।  कुछ दिन पूर्व रोशनी अपने मायके चली गई थी। दोनों की एक माह की पुत्री भी है।

अजय कुमार पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल वालों पर दबाव बना रहा था किन्तु अभी वे विदाई नही करना चाहते थे। रविवार की देर रात वह खाना खाने के बाद जब लोग सोने चले गए तो उसने अपने कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखे की कुंडी से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


उसा छोटा भाई जब उसके कमरे में पहुंचा तो उसने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे और जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार मृतक अपनी पत्नी को लेकर 26 अक्टूबर को मुंबई जाने की तैयारी में था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें