दूसरी ओर, पति अश्वनी कुमार दुबे की तहरीर के अनुसार, 21 जुलाई को हर्षवर्धन सिंह और उसकी पत्नी दीक्षा सिंह ने उपनिबंधक कार्यालय में 40 लाख रुपये में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपये भेजने की बात कही गई थी लेकिन रजिस्ट्री के बाद भुगतान नहीं किया गया। रुपये मांगने पर 20 अक्तूबर को आरोपी तीन-चार लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंचे और मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बना लिया।
आरोप है कि इस दौरान अलमारी तोड़कर 5.50 लाख रुपये नकद, करीब 50 कारतूस, बुलेटप्रूफ जैकेट, गृहस्थी का सामान और जमीन से जुड़े कागजात उठा ले गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति और उसके भतीजे के खिलाफ जबकि पति की तहरीर पर हर्षवर्धन सिंह, उसकी पत्नी दीक्षा सिंह और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।